टाटा स्टील के झरिया डिवीजन द्वारा स्तन कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन 

झरिया(JHARIYA) जामाडोबा 24 जुलाई, 2024: टाटा ट्रस्ट्स और टीएमएच जमशेदपुर की पहल पर, 23 जुलाई, 2024 को जेआरडी टाटा ऑडिटोरियम, जामाडोबा में झरिया डिवीजन की मेडिकल यूनिट द्वारा स्तन कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

सत्र की शुरुआत प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर के एक लघु वीडियो से हुई, जिसमें सभी महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘गांठ पे ध्यान’ पर प्रकाश डाला गया। टाटा मेन हॉस्पिटल जमशेदपुर के ऑन्कोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार झा ने सत्र का संचालन किया, जहां उन्होंने प्रतिभागियों को स्तन कैंसर के बारे में जागरूक किया।

इस जागरूकता सत्र में झरिया डिवीजन की लगभग 200 महिला कर्मचारियों और अधिकारियों, उनके परिवार के सदस्यों और टाटा स्टील फाउंडेशन सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की पहल पर दिशा और प्रोजेक्ट रिश्ता के सामुदायिक सदस्यों ने भाग लिया। सत्र का समापन टाटा मेन हॉस्पिटल, जामाडोबा से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल सिंह और सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. कुशाग्र विश्वकर्मा के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र के साथ हुई। सत्र की अध्यक्षता टाटा मेन हॉस्पिटल जामाडोबा के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. आलोक ने की

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *