भोपाल .मध्य प्रदेश के राजनीति में तूफान आने की अटकलें तेज हो गई हैं. लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यहां पहुंचने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं. चर्चा है कि वो अपने सांसद बेटे नकुल नाथ के साथ बीजेपी में जा सकते हैं.
कमलनाथ ने अपने 17 फरवरी के पहले से तय सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक वो आज भोपाल आकर यहां से दिल्ली रवाना हो सकते हैं. दिल्ली में ही वो अपने सांसद बेटे नकुल नाथ के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इधर, सांसद नकुलनाथ ने ‘X’ प्रोफाइल से कांग्रेस हटा दिया है.
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..
