नववर्ष 2024 के स्वागत में राज्य में जमकर जश्न मनाया. इस दौरान शराब के शौकीनों ने जमकर जाम से जाम टकराया. 2023 की विदाई और 2024 के स्वागत को लेकर राज्य में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई. नये साल के पहले दिन 1 जनवरी 2024 को राज्यभर में करीब 22 से 24 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई.
रांची में ही साल की पहली तारीख को लगभग 3-4 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई.मौके पर लोग जश्न मनाते नजर आए. इस दौरान झारखंड के लोग करोड़ों की शराब पी गए.
31 दिसंबर 2023 को राज्यभर में करीब 29 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है तो इसके अगले दिन 22 से 24 करोड़ रुपए की शराब बिकी. इस तरह नये साल के मौके पर महज दो दिनों में 53 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है. सिर्फ रांची में ही 31 दिसंबर को करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए की शराब बिकी है.
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..
