BJP Jharkhand: नए प्रभारी के साथ संगठन की रणनीति पर मंथन, सेवा संकल्प अभियान पर भी चर्चा

BJP Jharkhand: नए प्रभारी के साथ संगठन की रणनीति पर मंथन, सेवा संकल्प अभियान पर भी चर्चा

नए भाजपा प्रभारी का रांची में अभिनंदन, रागिनी सिंह हुईं शामिल

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल, सह-प्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह के प्रथम झारखंड आगमन पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह भी शामिल हुईं।

रागिनी सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

संगठन की आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

अभिनंदन समारोह के साथ प्रदेश पदाधिकारी बैठक का भी आयोजन हुआ। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और सांगठनिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

इसके अलावा जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।

सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

बैठक के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भी चर्चा हुई। अभियान के तहत संचालित सेवा गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सेवाओं का लाभ पहुंचाने पर विचार किया गया।

रागिनी सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ जनसेवा भाजपा की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

बूथ स्तर तक सेवा गतिविधियों को मजबूत करने की तैयारी

रागिनी सिंह ने कहा कि नए प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्यों को गति देने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जनसेवा से जोड़कर बूथ स्तर तक सेवा गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *