झरिया में SIR को लेकर भाजपा की कामकाजी बैठक, रागिनी सिंह बोलीं- सही मतदाताओं के नाम जुड़ें, फर्जी नाम हटें

झरिया में SIR को लेकर भाजपा की कामकाजी बैठक, रागिनी सिंह बोलीं- सही मतदाताओं के नाम जुड़ें, फर्जी नाम हटें

झरिया। भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में कामकाजी मासिक बैठक सह विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव ने की।

बैठक में झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद महानगर प्रभारी संजीव विजयवर्गीय और BLA-1 राजकुमार अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SIR को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान में लोगों की सहायता करने की बात कही गई।

रागिनी सिंह ने कहा- योग्य मतदाताओं का नाम सूची में रहना जरूरी

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि SIR का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य और वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची में बना रहे। वहीं गलत और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रियता के साथ लोगों की सहायता करने और मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया।

17 सितंबर के कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा

बैठक में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आगामी गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में रूपेश सिन्हा, प्रभात सिन्हा, योगेंद्र यादव, स्वरूप भट्टाचार्य, शिवांश श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, दिलीप भारती, विष्णु त्रिपाठी, अरुण साहू, संजय कुमार वर्मा, राजा सिंह, अमित साव, अजय वर्मा, अनीता सिंह, दिलीप आडवाणी, श्रवण राम चंद्रवंशी, सुषमा गुप्ता, मनोज प्रसाद, उमा भट्टाचार्य, अमित रवानी, धीरण महतो, विशाल जायसवाल, अशोक वर्णवाल, शत्रुधन मालाकार, मंटू राम, ओम प्रकाश वर्मा, जितेंद्र राम, राजन देवी, अवंती ठाकुर, निर्मल अग्रवाल, सुदर्शन वर्णवाल, साहदेव मुखर्जी और राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *