जयराम महतो पहुँचे बाघमारा के कतरास-छाताबाद’ फैयाज के आवास,निजी कार्यक्रम के दौरान भरी हुंकार..

कतरास(KATRAS): जयराम महतो का आज बाघमारा के कतरास छाताबाद निवासी फैयाज अहमद के आवास एक निजी कार्यक्रम के दौरान पहुचे।


इस मौके पर फैयाज अहमद सहित दर्जनों युवक ने भव्य स्वागत किया। साथ ही वह उनके पार्टी में भी शामिल हुए है।
आगामी 2024 के चुनाव लोकसभा और विधानसभा की भी तैयारी है।

जयराम ने बताया बिना पावर में रहे अगर हम लोगो को 10 – 15 लाख मुआवजा दिला सकते है तो हाउस में आने बाद हमारी पार्टी और भी बेहतर काम करेगी। हेमन्त सरकार के कार्यकाल में कई विकास नही हुआ है।


वही केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार केवल विपक्षियो पर ईडी का छापेमारी करने में व्यस्त है। वही केन्द्र सरकार ने जो वादा किया सब झूठा निकला।


आने वाले लोकसभा चुनाव में आते है तो गिरिडीह जनता को शिक्षा, कृषि,रोजगार के क्षेत्र में काम करेंगे। झारखण्ड में रोजगार की अत्यधिक संभावनाएं है,लेकिन अब तक नेता झारखण्ड को सिर्फ लूटने का काम किया है।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से जीतेन्द्र कुमार की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *