INTERNATIONAL: ईरान ने इजरायली जहाज पर किया कब्जा किया, 17 भारतीय मालवाहक जहाज में शामिल…

नई दिल्ली (NEW DELHI)इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान की नौसेना ने इस्राइल के अरबपति इयाल ओफर का मालवाहक जहाज अपने कब्जे में कर लिया है। बड़ी खबर यह सामने आई है कि इस जहाज में 17 भारतीय सवार हैं। जहाज पर मौजूद भारतीयों की सही-सलामत रिहाई के लिए भारत दिल्ली और तेहरान में राजनयिक चैनलों के जरिए ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह जहाज भारत की ओर आ रहा था और इसमें कुल 25 क्रू मेंबर मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान की खाड़ी में भारत की तरफ आ रहे इस्राइली अरबपति के जहाज को अपने कब्जे में लिया। सबसे पहले हेलीकॉप्टर से इस्राइली जहाज पर हमला किया गया। इसके बाद ईरान की नौसेना ने इस पर कब्जा कर लिया। इस जहाज का नाम MSC एरीज है। खबर है कि इस जहाज को आखिरी बार शुक्रवार को दुबई से होर्मुज की ओर जाते हुये देखा गया था। बताया गया है कि जहाज ने अपना ट्रैकिंग डेटा बंद किया हुआ था।

NEWSANPके लिए नई दिल्लीसे ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *