धनबाद, (DHANBAD)4 जून 2026: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पूर्व छात्र अंशुमान अग्रवाल (2001-2005 बैच) द्वारा स्थापित कंपनी मिनिमैक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को जलवायु संरक्षण, सर्कुलर इकोनॉमी और ग्राहक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।कंपनी को वर्ष 2025 के लिए जेएसडब्ल्यू-टाइम्स ऑफ इंडिया 13वां अर्थ केयर अवार्ड में इमर्जिंग बिजनेस इन क्लाइमेट एक्शन, फिक्की आरईसीईआईसी अवार्ड में रिसोर्स एफिशिएंसी एंड सर्कुलर इकोनॉमी इनोवेशंस (इमर्जिंग कैटेगरी) तथा रोजफील्ड अवार्ड में कस्टमर सर्विस एक्सीलेंस सम्मान प्रदान किया गया है।मिनिमैक सिस्टम्स एक डीप-टेक सर्कुलर इकोनॉमी कंपनी है, जो औद्योगिक स्नेहक (लुब्रिकेंट) प्रबंधन, उपकरणों की विश्वसनीयता और औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन के क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी की तकनीक और नवाचार उद्योगों को संसाधनों के बेहतर उपयोग, लागत में कमी और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में मदद कर रहे हैं।यह उपलब्धि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के लिए भी गर्व का विषय है। अंशुमान अग्रवाल ने अपने छात्र जीवन के दौरान संस्थान में प्राप्त तकनीकी ज्ञान और औद्योगिक समझ को आगे बढ़ाते हुए इस कंपनी की स्थापना की और उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।उल्लेखनीय है कि हाल ही में मिनिमैक सिस्टम्स और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के बीच परिसर में मिनिमैक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन फ्लूइड टेस्टिंग एंड एनालिटिक्स स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह केंद्र फ्लूइड इंजीनियरिंग, ऑयल एनालिटिक्स, प्रिडिक्टिव मेंटेनेंस, कंडीशन मॉनिटरिंग और इंटेलिजेंट मेंटेनेंस सिस्टम्स के क्षेत्र में अनुसंधान और प्रशिक्षण को बढ़ावा देगा।इस अवसर पर मिनिमैक सिस्टम्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुमान अग्रवाल ने कहा, “ये सम्मान हमारे उस विश्वास को और मजबूत करते हैं कि लुब्रिकेंट सर्कुलैरिटी औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में बिताए गए वर्षों ने मुझे तकनीकी दृष्टि और औद्योगिक समझ प्रदान की, जिसने इस यात्रा को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम नवाचार और तकनीक के माध्यम से सतत औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”आईआईटी (आईएसएम) धनबाद अंशुमान अग्रवाल और मिनिमैक सिस्टम्स की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता
Posted inNews
IIT-ISM के पूर्व छात्र की कंपनी मिनिमैक सिस्टम्स को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार..

