तपती धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों के लिए मेयर संजीव सिंह बने सहारा,वितरित किए छाते

तपती धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों के लिए मेयर संजीव सिंह बने सहारा,वितरित किए छाते

धनबाद: (DHANBAD)भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटे ट्रैफिक पुलिस जवानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर पहुंचकर उन्हें छाते वितरित किए। इस दौरान उन्होंने जवानों का हालचाल जाना तथा उनकी कार्य परिस्थितियों की जानकारी भी ली।मेयर संजीव सिंह ने सिटी सेंटर, पूजा टॉकीज़, श्रमिक चौक, बैंक मोड़ सहित शहर के कई व्यस्त यातायात स्थलों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर खड़े रहकर आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे ट्रैफिक जवान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रहे हैं।छाता वितरण के माध्यम से मेयर ने जवानों को गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह भी दी।मेयर संजीव सिंह ने कहा, “ट्रैफिक पुलिस के जवान हर मौसम में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। आज जब धनबाद भीषण गर्मी की चपेट में है, तब इन जवानों का समर्पण और सेवा भावना और भी प्रेरणादायक है। छाता वितरण के माध्यम से हमने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने और गर्मी से कुछ राहत पहुंचाने का प्रयास किया है। जनसेवा में लगे ऐसे कर्मयोगियों के साथ खड़ा रहना हम सभी का कर्तव्य है।”मेयर की इस पहल का ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं शहरवासियों ने भी इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशील सोच और सेवा भाव का परिचायक बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *