धनबाद(DHANBAD): CISCE बोर्ड ने कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परिणाम 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी कर दिए हैं। लगातार दूसरे वर्ष इसी तारीख को रिजल्ट घोषित किया गया है।
रिजल्ट जारी होते ही धनबाद के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। कार्मल स्कूल डिगवाडीह की छात्रा अंशिका मोदी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर झारखंड में स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने गणित, रसायन, भूगोल और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।
वहीं डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह की कोशिकी दत्ता ने भी 99 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
हालांकि, रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण वह कुछ समय के लिए क्रैश हो गई, जिससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
SMS के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट:
अगर इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं—
मैसेज बॉक्स में टाइप करें: ICSE 7 अंकों की Unique ID
इसे 09248082883 पर भेज दें
ISC (12वीं) के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाएं
कुछ ही मिनटों में छात्रों को SMS के जरिए उनका रिजल्ट मिल जाएगा।
DigiLocker पर ऐसे देखें रिजल्ट:
छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाकर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
