स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक्शन मोड़ में, 15 दिनों में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक्शन मोड़ में, 15 दिनों में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटमजामताड़ा/रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। रांची में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य के सभी जिलों में अगले 15 दिनों के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं में धरातल पर सुधार दिखाई देना चाहिए, अन्यथा लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सिविल सर्जनों और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त होकर जनहित में कार्य करें और व्यवस्था सुधार को प्राथमिकता दें।स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मंत्री ने राज्य के सभी सदर और रेफरल अस्पतालों में चार-चार अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा के अतिरिक्त ये वाहन गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद करेंगे।मानसून को देखते हुए डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए भी विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सिविल सर्जनों को मुख्यालय में उपलब्ध रहने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।बैठक में अस्पतालों में दवाओं, बेड, नर्सिंग स्टाफ और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने का आश्वासन भी दिया गया।स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि केवल फाइलों में काम दिखाने से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर परिणाम देने से ही व्यवस्था में सुधार संभव है।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों की उदासीनता से सरकार की छवि प्रभावित हो रही है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग की यह समीक्षा बैठक राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *