हांगकांग से धनबाद लौटने पर अनिल बाँसफोर का भव्य स्वागत..

धनबाद (DHANBAD)धनबाद आज दिनांक 4 अगस्त 2024 अंतर्राष्ट्रीय एमेचर शटलकॉक चैंपियनशिप में भाग लेकर अनिल बाँसफोर सुबह 6:30 बजे धनबाद स्टेशन पहुंचे। धनबाद स्टेशन पर सैकड़ो की संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी के साथ-साथ सफाई कर्मचारी समाज के स्त्री पुरुष मौजूद थे। राजधानी ट्रेन से अनिल बाँसफोर के उतरते ही उत्साही शुभचिंतकों ने फूलमालाओं तथा ढोल नगाड़ों से अनिल बाँसफोर का स्वागत किया, वहीं जुलूस की शक्ल में अपने आवास जाने हेतु पुलिस लाइन की ओर प्रस्थान किया। पुलिस लाइन मोड़ स्थित प्रेमचंद नगर में पहुंचते ही ढोल नगाड़े तथा आतिशबाजी करते हुए बजरंगबली मंदिर में माथा टेका।

वहीं प्रेमचंद नगर स्थित शनि मंदिर तथा जगजीवन नगर बस्ती में स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेक कर अनिल बाँसफोर ने आशीर्वाद लिया। पुनः जुलूस की शक्ल में सभी ने अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के हेड क्वार्टर ट्रेनिंग सेंटर में पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गई तथा वहां उपस्थित विद्यालय के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तथा यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही अनिल बाँसफोर जी के स्वागत के लिए भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नारायण बाँसफोर,

अजय बाँसफोर, बिरजू बाँसफोर, ओमप्रकाश बाँसफोर, रंजीत हाड़ी, नूनू हाड़ी, विनोद राम, गुल्लू हाड़ी, सागर हाड़ी, सोनू हाड़ी, दशरथ बाँसफोर, रवि बाँसफोर, दीपाली हाड़ी, सिकंदर हाड़ी, उमेश बाँसफोर, विश्वनाथ बाँसफोर, राजू बाँसफोर, सूरज हाड़ी, सूर्या, लड्डू, लक्ष्मण, राज, साहिल, किशन, अर्जुन, सोमरा हाड़ी, अजय हाड़ी, रोहन, वीरेंद्र, सूरज, ललन बाँसफोर, छोटेलाल बाँसफोर, सोहन बाँसफोर, गणेश हाड़ी, गणेश बाँसफोर, राजेंद्र हाड़ी, शिव हाड़ी, बैजनाथ हाड़ी, अमन हाड़ी, जितेंद्र हाड़ी, दीपक हाड़ी, टिंकू, मान्तो देवी, काली देवी, भागो देवी, गोगली देवी, जोनिया देवी, राजकुमारी देवी, मानती देवी, मंजू देवी, मंजू हाड़ी, मार्शल आर्ट्स से सुनील बाँसफोर, अमरजीत बाँसफोर, मुकेश बाँसफोर, अखिलेश, रूपेश, नितेश, निकेश, कृष्णा बाँसफोर के साथ-साथ बबलू हरिजन, वीरेंद्र रजक आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *