गायबथान में घायल परिवारों को बीजेपी विधायक ने दिये 1-1 लाख का चेक….

पाकुड़ (PAKUD)पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के गायबथान में विते 18 जुलाई को जमीनी विवाद में विशेष समुदाय द्वारा मारपीट कर जमीन से बेदखल करने मामले को लेकर रविवार को संथाल परगना के तीन बीजेपी विधायक राजमहल विधायक आनंत ओझा, गोड्डा विधायक अमीत मंडल और देवघर विधायक नारायण दास गायबथान पहुचें जहां विधायकों ने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और घायल आदिवासी परिवार टुन्डा हेम्ब्रम और रानी मुर्मू का इलाज के लिए पार्टी की ओर से एक एक लाख का चेक दोनो को प्रदान किया

मौके पर राजमहल विधायक ने कहा कि आदिवासी के निजी जमीन जिसे कोर्ट ने भी फैसला हक में सुनाया इसके वावजुद विशेष समुदाय के द्वारा मारपीट कर जमीन से बेदखल कर दिया ये घटना काफी निंदनीय है । उन्होने कहा कि पीड़ित परिवार को आगे भी सहायता की जाएगी । मौके पर प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला अध्यक्ष अमृत पाणेय, साहेब हांसदा, पूर्व विधायक मिस्त्री सौरेन, साधन ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

दो दिन के अंदर जमीन सीओ दिलाएगी दखल– जमीन विवाद मामले को लेकर राजमहल बीजेपी विधायक आनंत ओझा ने कहा कि जमीन दखल दिलाने को लेकर सीओ संजय कुमार सिंन्हा से बात हुई है , सीओ ने बताया कि दो दिन के अंदर पीड़ित परिवार को उनका निजी जमीन प्रशासन के देखरेख में दखल दिलाई जाएगी । वही एक एक लाख का चेक पास दोनो पीड़ित परिवार ने विधायक को दिल से धनबाद आभार प्रकट किया

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *