कार्मेल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन,12वीं की छात्राओं को दी गई विदाई….

धनबाद (DHANBAD) 12वीं की छात्राओं की विदाई के लिए आज शनिवार को धनबाद के कार्मेल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 12वीं की छात्राओं को विदाई दी गई कार्यक्रम के दौरान स्कूल को पतंगों से सजाया गया था जिसका अर्थ था कि आपको ऊंची उड़ान भरनी है और जीवन की डोर हमेशा भगवान के हाथों में रहेगी.

इस दौरान छात्राओं के द्वारा जमकर फिल्मी गानों पर डांस कर मस्ती की गई छात्रावो ने बताया कि बचपन से ही इसी स्कूल में पढ़कर पढ़कर बड़े हुए हैं आज फेयरवेल के बाद स्कूल को काफी हम लोग मिस करेंगे।इस बात आगे के बेहतर भविष्य को लेकर प्राचार्या ने नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया।

छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या सिस्टर मारिया कीर्ति ने स्कूल के नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में बनाए रखने के साथ शैक्षिक स्थिति को सुदृढ़ करने एवं जीवन में दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी
बता दें कि इस दौरान स्कूल की छात्राओं को उनकी सफलता का प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और मुकुट भेंट किया गया।


वहीं 11वीं की छात्राओं ने अपनी सीनियर्स के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीता। इस अवसर पर उपप्राचार्या सिस्टर दिशा, प्राइमरी की समन्वयक श्रेया और सिस्टर मोनिका के मार्गदर्शन में क्लास टीचर्स मिस अनुराधा, मिस पल्लवी, मिस बबीता ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्राओं का विशेष योगदान रहा

NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *