लिटिल फ्लावर स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.. कन्हैया बाल गोपाल रूप ने मोह लिया सबका मन..

झरिया (JHARIYA )लिटिल फ्लावर स्कूल हेटलीबांध झरिया में श्रीकृष्णाष्टमी धूमधाम से मनायी गयी। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती राखी सिंह के नेतृत्व में कृष्ण उत्सव मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी की गयी। कृष्ण कन्हैया के बाल रूप ने सबका मन मोह लिया..

स्कूल की प्राचार्या राखी सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलकर ही हमारा कल्याण संभव है।कार्यक्रम की समाप्ति पुरस्कार वितरण के साथ हुई। कार्यक्रम को सफलबनाने में सम्पूर्ण मुखोपाध्याय, श्रीमतीतन्द्रा भट्टाचार्य, वन्दना, सुश्री प्रियंका,कसकशा, रचना, बिनीश, रसूल आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही।

कार्यक्रम की शुरूआत कक्षा छठी की छात्रा अनुप्रिया और जोभा खान के नृत्य से हुई, जो सबको राधा और कृष्ण की लीलाभूमि ब्रज की याद दिलायी। तत्पश्चात छात्र तथा छात्राओं द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की गयी। आपको बता दे 26अगस्त को पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जायेगी… ऐसे में स्कूलों ने छुट्टी से पहले ही कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया…

NEWS ANP के लिए अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *