चुनाव आयोग ने दिया झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने का निर्देश…

झारखंड और बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने अपनी टीम के साथ पटना पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को झारखंड के अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारी की समीक्षा की उन्होंने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार और आईजी ऑपरेशन सब पुलिस नोडल पदाधिकारी होमकर अमूल वेणु कांट को निर्देश दिया के मतदान को लेकर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाए

झारखंड में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सीईओ को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की मिशनरी को हर हाल में निरपेक्ष रखा जाए सभी राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों को सामान फील्ड दिया जाए और दायित्व के निर्धारण में किसी तरह का भेदभाव नहीं हो पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को झारखंड के अधिकारियों के साथ रांची जाकर बैठक करनी होती थी।

लेकिन कार्यक्रम बदल जाने के बाद झारखंड के अधिकारियों को पटना बुलाकर बैठक की गई मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सोमवार को झारखंड के संदर्भ में बैठक के लिए 1 घंटे का समय आवंटित किया था सीईओ को निर्देश दिया गया की विधि व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जाए बूथों पर मतदानों के लिए आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था रखें चुनाव में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वीट का अधिक से अधिक प्रयोग हो झारखंड की सभी एनफोर्समेंट एजेंसी को अलर्ट किया जाए मतदान के लिए सुरक्षा बलों का आकलन भी हो जाना चाहिए

साथ ही, वहां कम्युनिकेशन प्लान भी तैयार हो लोकसभा चुनाव को लेकर हवाई अड्डा रेलवे स्टेशन सहित बैंकों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है उल्लेखनीय है कि पूरे देश में 16 जून तक लोकसभा चुनाव संपन्न कर लिया जाना है बहुत संभव है कि चुनाव सात चरणों में हो.

भारत निर्वाचन आयोग की टीम मंगलवार को बिहार में लोकसभा चुनाव की समीक्षा करेगी पटना के एक होटल में आयोग की टीम पहले राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें सभी राजनीतिक दलों के सुझाव और उनकी शिकायतों का आकलन होगा राजनीतिक दल भी अपने शिकायत आयोग को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं.

मंगलवार को सभी जिला अधिकारी सर्दियों एसपी प्रमंडलीय आयुक्त और आईजी के साथ समीक्षा होगी तीसरे दिन आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पुलिस के नोडल पदाधिकारी सभी एनफोर्समेंट एजेंसियों के बाद मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ चुनाव की समीक्षा करेगी.

NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *