दिल्ली सीएम केजरीवाल को ED ने दुसरी सम्मन भेजा..शराब मनी लांड्रिंग केस में होगी पूछताछ..

नई दिल्ली (NEW DELHI) प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 दिसंबर को समन किया गया है.

उन्हें पहली बार ईडी ने 2 नवंबर को समन किया था, लेकिन उन्होंने नोटिस को गैरकानूनी बताकर इसे वापस लेने की मांग की थी. केजरीवाल उसी दिन मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर रोड शो में शामिल हुए थे.

सोमवार को अधिकारियों ने कहा कि सीएम केजरीवाल को समन दिल्ली एक्साइज ड्यूटी नीति मामले में पूछताछ और बयान दर्ज करने से के लिए समन किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को उन्हें ईडी के मुख्यालय पर समन किया गया है.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा था कि सीएम केजरीवाल 19 दिसंबर से किसी 10 दिनों के लिए विपश्यना के लिए जा रहे हैं.

जब केजरीवाल को ईडी का पहला समन मिला था तो उन्होंने कहा था कि “बीजेपी इंडिया गठबंधन के मुख्य नेताओं को टारगेट कर रही है और केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है.”

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *