बेरमो/बोकारो थर्मल। डीवीसी के 79वें स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित 3 किलोमीटर मिनी मैराथन को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले दो बाल प्रतिभागियों दिवित कुमार और अभिषेक कुमार को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
गुरुवार को डीवीसी मुख्य कार्यालय (प्लांट) में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों बच्चों को महाप्रबंधक (एचआर) ए.ए. कुजूर ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पार्थों मुखर्जी भी उपस्थित रहे।
खेल भावना को मिला प्रोत्साहन
सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों ने दोनों बाल प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। साथ ही उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
डीवीसी की ओर से आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना बताया गया।

