दुर्गापुर स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में झुलसने से ठेका मजदूर की मौत

दुर्गापुर स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में झुलसने से ठेका मजदूर की मौत

पश्चिम बर्धमान/दुर्गापुर: दुर्गापुर स्टील प्लांट में शुक्रवार रात एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे में ठेका मजदूर की मौत हो गई। हादसा प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में हुआ, जहां ड्यूटी के दौरान मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान शेख शहीदुल के रूप में हुई है, जो आरती गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात वह दुर्गापुर स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस एरिया में कार्यरत था। इसी दौरान वह दुर्घटनावश गिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के तुरंत बाद सहकर्मियों ने उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हादसे के बाद मजदूरों में शोक

इस दुर्घटना के बाद प्लांट के कर्मचारियों और मजदूरों में शोक का माहौल है। सहकर्मियों ने मृतक के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

जांच में जुटा प्रबंधन

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कारखाना प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि घटना के समय सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं तथा दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *