धनबाद। धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने अंडर-14 क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल की तारीखों की घोषणा कर दी है। ट्रायल 21 और 22 नवंबर 2026 को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। संघ ने दोनों दिनों के लिए आमंत्रित खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी है। सूची में बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर और विकेटकीपर श्रेणी के खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। खिलाड़ियों को सूची के अनुसार निर्धारित तारीख पर ट्रायल में शामिल होना होगा।
ट्रायल के आधार पर बनेगी अंडर-14 टीम
डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीमों का गठन किया जाएगा। ये टीमें परशुराम सिंह मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। ट्रायल के जरिए युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संघ ने खिलाड़ियों से निर्धारित तारीख और समय के अनुसार स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।
21 नवंबर को इन बल्लेबाजों को देना होगा ट्रायल
21 नवंबर को बल्लेबाज श्रेणी में आकर्ष राज पांडे, आयुष विश्वकर्मा, शिवांश कुमार, रणवीर मुखर्जी, मयंक शर्मा, आशीष कुमार, अभिनव उपाध्याय, वरुण कुमार मंडल, नमन शर्मा, जाकिर रहमान अंसारी, सौमिक कुमार, अभिनव बर्णवाल, मो. अमान, मोहम्मद फराज अकबर, प्रियांश, अंकित राज, मृणेंद्र राज सिंह, नमन केशरी, आरव कुमार केशरी, अथर्व वीर सिंह, रॉकी कुमार, उमंग राज, अनुभव लाल, अभिग्यान वर्मा, राज कुमार महतो, गुरकीरत सिंह सलूजा, आर्यन कुमार चौधरी, सिद्धार्थ वशिष्ठ पांडे, रुद्र प्रताप सिंह, अर्णव कुमार सिंह और रुद्र प्रताप को आमंत्रित किया गया है।
ऑलराउंडर श्रेणी में अनिकेत विश्वकर्मा, श्लोक कुमार साव, बेलाल रहमत अंसारी, समीर कुमार महतो, अयान्श रॉय, दिव्येश कुमार पांडे, प्रितम कुमार मंडल, पीयूष कुमार शर्मा, आयुष्मान दत्ता, नैतिक कुमार सिंह, रुद्र कुमार डे, अभिक राज, अनीश कुमार, अंशु कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, तनिश्क कछाप, सुदांशु कुमार राउत, रेशु कुमार गोपे, आदित्य कुमार यादव, करण कुमार, राजवीर, सत्तत्य कुमार, अंशुमान कुमार, रंजीत बिस्वास, वीरवीर सिंह, श्रेष्ठ यादव, अमन मरांडी और रवि कुमार को बुलाया गया है।
21 नवंबर को गेंदबाज और विकेटकीपर भी होंगे शामिल
गेंदबाज श्रेणी में जयराज रॉय, रुद्र प्रताप सिंह, सुब्रत मंडल, सूर्यांश अग्रवाल, अभिषेक कुमार, हेमंत कुमार यादव, प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, संस्कार राजक, अभिमन्यु सिंह, दीप झाल, अभिजीत दास, इबाद अहमद, ऋषभ कुमार, यशस्वी, अंश कुमार महतो, चिंटू बेलदार, रुद्र वर्धन, आदर्श सिंह, शशांक सिंह, अभिमन्यु राय, पंकज कुमार, कौशल कुमार, शिवम कुमार, दिव्यम आर्य, मनीष कुमार महतो, लक्की कुमार, हर्ष चौहान, यश प्रताप और सोनू कुमार रवानी को ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है। यह गेंदबाजों की सूची दोनों दिनों के लिए समान है।
विकेटकीपर श्रेणी में परिमल लायक, अनिरुद्ध मंडल, अंकित कुमार सिंह, अभिराज नाग, अहान धवन, अंशित सिंह, अनिक मंडल, चिराग कुमार मिश्रा, रितम मुखर्जी, ध्रुव अग्रवाल, रंजन कुमार, तुषार राजवंश सिंह, अंश कुमार ठाकुर और आरव पराशर को 21 नवंबर को बुलाया गया है।
22 नवंबर को इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
22 नवंबर को बल्लेबाज श्रेणी में नमन कुमार महतो, सार्थक घोष, जसराज यादव, आदर्श भारद्वाज, रुद्र सिंह, रिशित वर्मा, विराज सिंह, श्रेयस प्रताप सिंह, अर्घ जैन, अर्पित सिंह, सुमित कुमार, प्रणव सिन्हा, हनी शर्मा, शिवांश सोनी, हृदयेश, रुद्र प्रताप, यशस्वी ओम, निहाल कुमार, निखिल कुमार, शुभम कुमार सिंह, सिद्धार्थ प्रगाश चौधर, तेजस कुमार, मो. इसहाद काजी और हार्दिक केशरी को आमंत्रित किया गया है।
ऑलराउंडर श्रेणी में शिवम कुमार, आशुतोष भंडारी, ओमान्श राज, अनिक राज, पीयूष ठाकुर, आदर्श राज, रुद्र छेत्री, विराट सिंह, आशीष राजवार, नितिन कुमार, शायन दत्ता, गौतम कुमार राजक, प्रदुम नारायण, अविनाश कुमार राय, श्रेध प्रताप शौर्य, आयुष राज, लोकनाथ डे, नयन कुंभकार, विक्रमादित्य सिंह, शौर्य सिंह, कुणाल कुमार बौरी, दीपक कोरा और अभिनव कुमार राजक को बुलाया गया है।
विकेटकीपर श्रेणी में अर्पित चौधरी, आदित्य कुमार, अनिकेत कुमार झा, पृथ्वी राज, देव नारायण, साबिदुल काजी, फैजल आलम, अंश तिवारी, नितिन कुंभकार, मोहित कुमार महतो, सैयद गुलाम रब्बानी और नेहाल सिंह तोमर को ट्रायल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। गेंदबाजों की सूची 21 और 22 नवंबर दोनों दिनों के लिए समान रखी गई है।

