धनबाद में गरमाया UGC कानून का मुद्दा, 1 सितंबर को सड़क पर उतरेगा स्वर्ण समाज

धनबाद में गरमाया UGC कानून का मुद्दा, 1 सितंबर को सड़क पर उतरेगा स्वर्ण समाज

धनबाद। राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के आवास पर बुधवार को स्वर्ण समाज के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में UGC कानून को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देशभर में चल रहे आंदोलन के समर्थन का निर्णय लिया गया।

बैठक में नेताओं ने आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि संपन्न परिवारों को आरक्षण का लाभ मिलने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के इससे वंचित रहने की स्थिति पर विचार किया जाना चाहिए।

1 सितंबर को निकलेगा विशाल जुलूस

बैठक में तय किया गया कि मांगों के समर्थन में 1 सितंबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे विशाल जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक जाएगा।

इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में समाज के लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।

UGC कानून और आरक्षण व्यवस्था पर नेताओं ने रखी बात

राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने UGC कानून को युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए और गरीब परिवारों को इसका लाभ मिलना चाहिए।

कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि राजपूत समाज का इतिहास बलिदान का रहा है और समाज अपने अधिकारों के लिए आगे भी संघर्ष करता रहेगा।

समाजसेवी विजय झा ने आरक्षण व्यवस्था में समानता को लेकर सवाल उठाए। वहीं ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सुरेश तिवारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

बैठक में नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित जुलूस के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें रखी जाएंगी। उनका कहना है कि UGC कानून को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में राजपूत विचार मंच के महासचिव एसके सिंह, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, तारा पाठक, मनोज श्रीवास्तव, उमेश सिंह, डॉ. नीलेश, विशु सिंह, गजेंद्र सिंह, शशि भूषण सिंह, मुकेश सिंह, महिप सिंह, लल्लू सिंह, प्रमोद सिंह, नवल राय, सुकुमार झा, संदीप कुमार, विवेक सिंदे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *