Dhanbad SIR 2026: धनबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 7.56 लाख से अधिक मतदाताओं को मिला एन्यूमरेशन फॉर्म

Dhanbad SIR 2026: धनबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 7.56 लाख से अधिक मतदाताओं को मिला एन्यूमरेशन फॉर्म

छह विधानसभा क्षेत्रों में जारी है ईएफ वितरण अभियान

धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म (EF) का वितरण तेजी से जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 7,56,950 मतदाताओं को ईएफ उपलब्ध कराया जा चुका है।

टुंडी सबसे आगे, निरसा दूसरे स्थान पर

जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार ईएफ वितरण में टुंडी विधानसभा सबसे आगे है, जहां अब तक 1,56,415 मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए गए हैं। इसके बाद निरसा में 1,46,064 और सिंदरी में 1,43,963 मतदाताओं तक ईएफ पहुंचाया गया है।

अन्य विधानसभा क्षेत्रों में वितरण की स्थिति इस प्रकार है:

  • धनबाद विधानसभा: 1,17,093
  • बाघमारा: 1,00,340
  • झरिया: 93,075

अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से अभियान पूरा करने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ईएफ वितरण का कार्य पूरा करते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

मतदाता सूची को अद्यतन बनाने पर जोर

जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाकर मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी और फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभियान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *