धनबाद में विधानसभा की सदाचार समिति की समीक्षा बैठक, अनुकंपा नियुक्ति मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

धनबाद में विधानसभा की सदाचार समिति की समीक्षा बैठक, अनुकंपा नियुक्ति मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

धनबाद: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की समीक्षा बैठक सोमवार को धनबाद सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति रामचंद्र सिंह ने की, जबकि समिति के सदस्य एवं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लंबित अनुकंपा नियुक्ति मामलों की हुई समीक्षा

समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में अनुकंपा के आधार पर प्राप्त नियुक्ति संबंधी आवेदनों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने अधिकारियों से लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और निर्देश दिया कि सभी पात्र एवं अहर्ताधारी आश्रितों के आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र निर्णय लेते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।

पात्र लाभुकों को समय पर मिले लाभ

समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि पात्र आश्रितों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। अधिकारियों से कहा गया कि सभी मामलों का नियमानुसार निपटारा कर योग्य लाभुकों को समय पर नियुक्ति का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में समिति ने संबंधित विभागों से भविष्य में भी अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *