धनबाद में राजपूत विचार मंच की बैठक, धैया शाखा का हुआ गठन; इंद्र सिंह बने अध्यक्ष

धनबाद में राजपूत विचार मंच की बैठक, धैया शाखा का हुआ गठन; इंद्र सिंह बने अध्यक्ष

धनबाद: राजपूत विचार मंच की महत्वपूर्ण बैठक 20 सितंबर 2026 को ठाकुर कुली धैया छठ तालाब के पास आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डी. एन. सिंह ने की। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को एकजुट करने को लेकर चर्चा हुई।

हर प्रखंड और शाखा स्तर पर कमेटी गठन की बात
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष डी. एन. सिंह ने कहा कि राजपूत समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए हर प्रखंड और शाखा स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही।

इसी क्रम में केंद्रीय कमेटी की ओर से धैया शाखा का गठन किया गया। उपस्थित समाज के लोगों की सहमति से इंद्र सिंह को धैया शाखा का अध्यक्ष चुना गया |

धैया शाखा की नवगठित कमेटी में हरि सिंह, राजेंद्र सिंह, मदन सिंह, फोद्दार सिंह, अमित सिंह, नीरज सिंह, विक्रम सिंह और जे. एन. सिंह को संरक्षक बनाया गया है।
वहीं, इंद्र सिंह को अध्यक्ष, जबकि मुनेश्वर सिंह, बंटी सिंह, सोना सिंह और पंकज सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव सिंह को महासचिव तथा मोहन सिंह और विकास सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा प्रकाश सिंह और मिथुन सिंह को संगठन सचिव की जिम्मेदारी मिली है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पप्पू सिंह, बबलू सिंह, पूर्व सिंह, अमित सिंह, गणेश सिंह और सुनील सिंह शामिल किए गए हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय कमेटी से केंद्रीय अध्यक्ष डी. एन. सिंह, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, केंद्रीय महामंत्री सुधीर सिंह, रणविजय सिंह, दद्दन सिंह, जयराम सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रमोद सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष राज आनंद सिंह और विनोद सिंह, केंद्रीय सचिव अमित सिंह, केंद्रीय प्रवक्ता पप्पू सिंह, केंद्रीय कोषाध्यक्ष अक्षयवार सिंह, केंद्रीय प्रवक्ता विवेकानंद सिंह, केंद्रीय कार्यालय एवं संचार प्रभारी राजू सिंह तथा केंद्रीय सदस्यता प्रभारी उदय कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी और समाज के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में धैया शाखा की ओर से बबलू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

बैठक के दौरान राजपूत विचार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयराम सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय अध्यक्ष डी. एन. सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *