नीट (यूजी) 2026 परीक्षा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, धनबाद में सात केंद्रों पर होगी परीक्षा

नीट (यूजी) 2026 परीक्षा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, धनबाद में सात केंद्रों पर होगी परीक्षा
नीट (यूजी) 2026 परीक्षा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, धनबाद में सात केंद्रों पर होगी परीक्षा

धनबाद: नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़े अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने संयुक्त आदेश के अनुसार तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) के सदस्यों को सभी परीक्षा केंद्रों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा करने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा।

21 जून को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर नीट (यूजी) 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर-1, डिग्री कॉलेज आरएसपी-2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, आईआईटी आईएसएम धनबाद, एसएसएलएनटी कॉलेज धनबाद तथा आर.एस. मोर कॉलेज गोविंदपुर शामिल हैं।

परीक्षा का आयोजन सामान्य परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। वहीं दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा के सफल संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *