धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रूपेश सिन्हा, मानस प्रसून सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया
उद्घाटन के बाद सांसद और पूर्व सांसद ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़े चित्र लगाए गए थे।
इसमें गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, अन्नदाता, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, हर घर नल योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, हरित ऊर्जा, आदिवासी कल्याण और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की गई।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर जोर
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं को प्रमुखता से दिखाया गया।
इसमें गरीब परिवारों को मुफ्त राशन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, लखपति दीदी योजना, स्वदेशी उत्पादन, साइंस एवं टेक्नोलॉजी, नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई सहित कई विषयों को शामिल किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान राजकुमार अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, प्रियंका देवी, अजय निषाद, बीरू हांसदा, मौसम सिंह, कंचन चौरसिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, शेखर सिंह, संजय झा, रिंकू सिंह, नित्यानंद मंडल, पुरुषोत्तम रंजन, योगेंद्र यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और धनबाद के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

