धनबाद में आमोत्सव-2026 का आगाज, किसानों को मिलेगा बाजार और सिंचाई सुविधाओं का लाभ: उपायुक्त

धनबाद में आमोत्सव-2026 का आगाज, किसानों को मिलेगा बाजार और सिंचाई सुविधाओं का लाभ: उपायुक्त

धनबाद। डीएमसी मॉल में रविवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आमोत्सव-2026 का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। आमोत्सव में लंगड़ा, मालदा सहित विभिन्न प्रजातियों के आमों के स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्राकृतिक तरीके से तैयार किए गए आमों का स्वाद और खरीदारी का आनंद ले रहे हैं।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिले के जिन किसानों को मनरेगा योजना के तहत आम के पौधे उपलब्ध कराए गए थे तथा जिन किसानों ने स्वयं आम की बागवानी की है, उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आमोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में तैयार किए जा रहे आम पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से उगाए गए हैं, जिन्हें लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य धनबाद में आम की बागवानी का दायरा और बढ़ाना है। उन्होंने घोषणा की कि जिन किसानों के पास पांच एकड़ या उससे अधिक क्षेत्र में आम की बागवानी होगी, उन्हें जिला प्रशासन और डीएमएफटी के माध्यम से सिंचाई के लिए जलस्रोत उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के 10 हाट-बाजारों के जीर्णोद्धार की योजना पर काम चल रहा है। निरसा और बलियापुर हाट का लेआउट तैयार कर लिया गया है तथा अगले छह माह के भीतर लोगों को आधुनिक और बेहतर सुविधाओं वाले हाट-बाजार उपलब्ध कराए जाएंगे। वर्तमान में कई व्यापारी बांस और तिरपाल के सहारे दुकानें संचालित कर रहे हैं, जिन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

बाइट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *