कोलकाता। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ बंगाल (TAB) की ओर से गुरुवार को कोलकाता स्थित हयात रीजेंसी होटल में ‘कनेक्ट बंगाल’ B2B टूरिज्म मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन और आतिथ्य उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आपसी सहयोग और व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा की।
गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती, विधायक संतु पान और नेपाल के काउंसल जनरल झक्का प्रसाद आचार्य सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।
देशभर से होटल संचालक और DMC प्रतिनिधि हुए शामिल
इस B2B टूरिज्म मीट में भारत के विभिन्न राज्यों से होटल संचालक, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियों (DMCs) के प्रतिनिधि तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कई व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग के स्टॉल का भी अवलोकन किया।
TAB ने जारी की नई डायरेक्टरी
आयोजन के दौरान ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ बंगाल (TAB) ने अपनी नई डायरेक्टरी का भी विमोचन किया। इस डायरेक्टरी का उद्देश्य पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न हितधारकों के बीच संपर्क और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देना बताया गया।
सदस्यों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की सफलता में TAB के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में उत्तम कुमार दास, अमिताभ सरकार, प्रशांत मांझी, स्वर्णाभो पाल, अनिरुद्ध बसु, इंद्रजीत कर्मकार, तरुण वर्मन, अंजन साहा, सोमनाथ कुंडू और सौरिस सहित कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
यह आयोजन पर्यटन उद्योग के विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने और व्यावसायिक नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

