कांग्रेस चली गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत विधायक ढुल्लू के गढ़ में पहुंचे संतोष सिंह…बाघमारा प्रखंड के केसरगढ़ पंचायत धोबाटांड़ में पहुंचा कारवां..

धनबाद(DHANBAD): दिनांक 8 जनवरी 2024 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह बाघमारा प्रखंड के केसरगढ़ पंचायत धोबाटांड़ में कांग्रेस चली गांव की ओर कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पदयात्रा भी किया। तत्पश्चात सभा भी आयोजित हुई। ग्रामीणो ने जगह जगह पर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया!

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहां की धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी जिला के सभी विधानसभा के प्रखंडों एवं नगरों के बूथ स्तर तक संगठन को धारदार सशक्त व मजबूत बनाने का संकल्प लिया है,संगठन सशक्तिकरण को लेकर जिला के सभी विधानसभा में पंचायत एवं वार्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है ऐसी कड़ी में आज बाघमारा प्रखंड के केसरगढ़ पंचायत के धोबाटाडं मे कार्यकर्ता समागम आयोजित कर पंचायत कमेटी का सत्यापन किया गया!

आगे श्री सिंह ने कहा कि देश को बचाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए अहम है,हम सभी कांग्रेसजनों को एक जूटता के साथ चुनाव की तैयारी में लग जाने की दरकार हैं!

आगे श्री सिंह ने कहा कि देशहित व जनकल्याणकारी कार्यों में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण व उल्लेखनीय योगदान रहा है देश में बड़े-बड़े उद्योग कल कारखाने कोलियारियों एवं बैंकों का राष्ट्रीयकरण लोगों के जीवन और जीविका के लिए विभिन्न संस्थाओं में रोजगार की व्यवस्था के साथ कांग्रेस पार्टी ने देश में एक मजबूत नींव रखने का काम किया है!

आगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है,मोदी सरकार ने देश को एक चरागाह एवं प्रयोगशाला बनाने का काम किया है,बीजेपी के हर फैसले से आम जनता परेशान एवं त्रस्ट हैं,इनके नोटबंदी से जनता परेशान, लॉकडाउन से मजदूर परेशान, जीएसटी से व्यापारी परेशान,कृषि कानून से किसान परेशान, अग्निवीर से जुआ परेशान और हिट एंड रन से ड्राइवर परेशान इनका सभी प्रयोग विफल साबित हुआ है,आज मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की स्थिति दयनीय होने के साथ-साथ आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है,

मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ देश की संपत्तियों को चंद् पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का काम कर रही है देश में लोग मोदी के चला चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी!

आगे जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी ने लगभग 4000 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया है भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में देश के लाखों लाख लोग जुड़े और राहुल जी के यात्रा का समर्थन किया राहुल गांधी जी ने इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने आर्थिक विषमता के मुद्दे उठाया था सामाजिक ध्रुवीकरण के खिलाफ आवाज उठाई थी और राजनीतिक तानाशाही जो आदेश की हकीकत बन गई है उसके बारे में लोगों को अवगत कराया था भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आगामी 14 जनवरी से 20 मार्च तक लगभग 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा जो 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी यह यात्रा आर्थिक न्याय के लिए सामाजिक न्याय के लिए और राजनीतिक न्याय के लिए है इसका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है संविधान को बचाना है और महंगाई और बेरोजगारी से जो करोड़ों पीड़ित परिवार है उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है! आम लोगों को आर्थिक न्याय सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय पूर्ण रूप से उपलब्ध हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है! कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधी राजेश राम और संचालन मुकेश रविदास ने किया।

मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी, धनबाद जिला कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता जावेद रजा, मुखिया प्रतिनिधि लखेंदर महतो, धनेशवर ठाकुर, पंकज वर्मा, भोला रविदास, मंटु रविदास, प्रभाकर राम,विजय रविदास, अजय रविदास, कुलदीप रविदास,शांति देवी, सावित्री देवी, सीता देवी,राधा देवी, सुनिता देवी, कुंती देवी, धनेशवरी देवी,गिता देवी,,नयना देवी, आशा देवी,दिव्या देवी, योगेन्द्र रविदास, सुखदेव रविदास,शंकर रविदास, रंजीत रविदास, मनोज रविदास,राजकुमार रविदास, बिरजू रविदास, शंकर महतो बोस रविदास, रिंकू रविदास, लाल बाबू, अजय रविदास, विजय राम, प्रकाश राम, उपस्थित थे..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *