कोलियरी कर्मचारी की बैठक संपन …

धनबाद(DHANBAD) धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का कार्य समिति की बैठक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रामधारी जी की अध्यक्षता संचालन महामंत्री उमेश कुमार सिंह ने किया।बैठक बरोरा अतिथि गृह में आयोजित की गयी ।

बैठक में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की कार्यों की समीक्षा की गयी। निर्णय लिया गया कि बी सी सी एल के सभी एरिया में संघ की कार्यकारणी की बैठक करने का निर्णय हुआ।

इस अवसर पर भारतीय मज़दूर कोल प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी ने कहा कि मज़दूरों के पैसा जो सी एम पी एफ में जमा है।जमा पैसे में नव सौ करोड़ की घोटाला हुआ है।इस घोटाले की जांच सी बी आई से कराने की मांग संघ कर रहा है।इस निमित फरवरी माह में रांची और धनबाद में सी एम पी एफ कार्यालय प्रदर्शन की जायेगी।

इस बैठक में बी सी सी एल के सभी क्षेत्रों से क्षेत्रिय सचिव, अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित थे। बैठक में बी एम एस के झारखंड प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन ,अखिल भारतीय खदान मज़दूर संघ मंत्री मनोज कुमार रजक ,उपाध्यक्ष अयोध्या मिश्रा ,संघ के संयुक्त महामंत्री नवनीत सिंह,भौमिक महतो, चन्द्रशेखर राय , प्रशांत नियोगी, राजलाल यादव, मोहन लाल महतो, बरोरा क्षेत्र के क्षेत्रिय सचिव इन्द्र कुमार कश्यप अध्यक्ष नन्दु राम दुसाद, ब्लॉक टू क्षेत्र के क्षेत्रिय सचिव उत्तम कुमार पाण्डेय, सुरेश यादव, बिश्वानंद झा, राजेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह प्रेमशंकर मंडल, दिलीप चटर्जी एस के मिश्रा ,गंगा सागर राय कृष्ण कुमार सिंह, उषा झा, जय श्री बारा, संत कुमार चौहान देवनाथ चौहान ,लालबिहारी यादव ,राजेन्द्र प्रसाद एवं सभी क्षेत्र के अध्यक्ष सचिव उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *