सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो पहुंचे गिरिडीह, सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो पहुंचे गिरिडीह, सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

धनबाद/गिरिडीह। झारखंड सरकार के दिवंगत कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पूरे राज्य में शोक का माहौल है। इस दुखद अवसर पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के भाकपा (माले) विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो गिरिडीह पहुंचे।

विधायक चंद्रदेव महतो ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शोक संतप्त परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विधायक चंद्रदेव महतो ने दिवंगत मंत्री के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में अपनी संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड की राजनीति और जनमानस के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी थे तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहते थे। विधायक ने शिक्षा, खेल और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को भी याद किया।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।

गिरिडीह में उमड़ रहे नेता और समर्थक

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए गिरिडीह में नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों का पहुंचना जारी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के गिरिडीह पहुंचने और श्रद्धांजलि देने के दौरान उन्होंने दिवंगत नेता के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

रिपोर्ट: NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *