दहलने से बचा चाईबासा…

चाईबासा : एक बार फिर चाईबासा दहलने से बच गया है। यहां नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को टारगेट कर लगाये गये 3 शक्तिशाली IED बमों को डिफ्यूज किया गया है। यह बम कोल्हान के सोनुवा थाना क्षेत्र के कुदाबुरु गांव के आसपास के जंगली इलाकों में लगाये गये थे।

आज सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को 5-5 किलो के 2 IED और 4 किलो का 1 IED बम मिला। जिसे बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

यहां याद दिला दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ कोल्हान में कुछ बड़ा करने की फिराक में है। इसी क्रम में लगातार इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *