पाकुड़(PAKUD) पाकुड़ लिट्टीपाड़ा अमर शहीद सिध्दो कान्हू मुर्मू मेला का आयोजन तालपहाड़ी गांव में आयोजित किया गया।मेला में बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ,झारखंड बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष अजय हेम्ब्रम के द्वारा सिध्दो कान्हू के आदमकद प्रतिमा पर माला पहनाकर उद्घाटन किया।
उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड में खनिक संपदा भरपूर है। इसके बाद भी यहां के जनता गरीब है।यहां के खनिज संपदा बाहरी लोग लूट के ले जा रहे है। उन्होंने कहा झारखंड अलग हुए 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह के युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है।
लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन को मजबूर है।हेमंत सोरेन ने कहा था कि झामुमो की सरकार बनने के पांच माह के अंदर पांच हजार युवाओं को नोकरी देंगे। बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता देने।तीन लाख लोगों को आवास देंगे। लेकिन सरकार के चार साल बीतने को है किसी को कुछ नही दिया।उन्होंने कहा हेमंत सरकार स्थानीय नीति आज तक नही ला पाया है। बाहरी लोग को नोकरी मिल रहा है।मौके पर विधायक प्रतिनिधि सामु बास्की ,युवा नेता मार्क बास्की, गोल्डन हांसदा सहित सैकड़ों की संख्या में भीड़ उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..
