
धनबाद (DHANBAD)निरसा।शुक्रवार की संध्या भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र चिरकुंडा शहीद चौक पहुंचे। जहां भाजपाइयों ने धनबाद जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया। मौके पर उन्होंने बताया कि वर्तमान झारखण्ड सरकार के चार साल बीत गए। लेकिन जनता के वादों पर खरे नही उतर सके झारखंड की जनता इनके कार्य प्रणाली से काफी नाराज है। इन्होंने जो चार साल पूर्व जनता के साथ वादा करके सरकार बनाई थी। वह किसी भी पहलू पर खरा उतर नही पाई है। इनके कार्यकाल में सबसे जायदा लव जिहाद के नाम पर महिलाओं के साथ बर्बर अत्याचार हुआ है। कानून व्यवस्था पूरे राज्य की गड़बड़ है। इसके अलावा जितने भी माइंस बालू, स्टोन, कोयला के अवैध काम का रिकार्ड बन गया है। यह सरकार सिर्फ गलत कामों का प्राथमिकता दिया है। जनता के दिखावे के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कर रहे हैं जबकि जनता को इससे कोई लाभ नही मिला है और ना ही मिलने वाला है। भारतीय जनता पार्टी इनके लिए आरोप पत्र जारी किया है। जिसमे इनसे मांग किया गया है की पिछले चार साल पूर्व जनता से किये गए वादों का कितना पूरा किया गया। मौके पर अनिल यादव, धीरज सिंह,रिंटू पाठक, पवन शर्मा, मदन शर्मा सहित अन्य सदस्य महजूद थे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…