बिहार कोलियरी कामगार यूनियन द्वारा डुमरा में शोक सभा का अयोजन..श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत यूनियन नेताओं को किया गया याद,

बाघमारा (BAAGHMARA) बिहार कोलियरी कामगार यूनियन द्वारा डुमरा कम्यूनिटी सेंटर में एक शोक सभा आयोजित की गयी। शोकसभा की अध्यक्षता कामरेड नकुल महतो ने की। शोकसभा में दिबंगत मजदूर नेता कामरेड बैद्यनाथ बाउरी को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में उपस्थित नेताओ ने दिवांगत कामरेड बैधनाथ बाउरी के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी। शोक सभा में कामरेड जे के झा ने कहा कि स्व कामरेड बैद्यनाथ बाउरी एक जमीनी नेता थे ।

वे सदैव मज़दूरो के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी थी।उनकी कमी का एहसास मज़दूरों के साथ साथ आम लोगों को होगी।उन्होंने जीबन पर्यन्त शोषित पीड़ित दलित और मजदूरों के सेबा में अपना सब कुछ निछावर करते हुए लाल झंडा को मजबूत किया था।उनके बताये हुए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रधांजलि होगी। शोक सभा मे कॉमरेड नकुल महतो ने कहा कि मनुष्य कुल में जो जन्म लिया है

उसकी मृत्यु अटल सत्य है लेकिन जीवनकाल जो ब्यक्ति अपने कर्मो से जो कार्य करता है। लोग सदैव याद रखते हैं। स्व0 कॉमरेड बैधनाथ बाउरी ने अपने जीवन काल में मज़दूरों के लिए जो कार्य किये लोग सदैव याद रखेंगे। उनकी कमी हम लोगो को खलेगी।सभा को धनंजय महतो, सीताराम कर्मकार,अनिल बाउरी, देवा नंद राजभर ,कपिलदेव पांडे,प्रताप वर्णवाल,जगमोहन महतो, आशीष रॉय,रति लाल महतो,सेवा लाल महतो,शंकर दास,मोहन रबिदास,दिलीप नोनिया, कुलदीप महतो,नारायण महतो।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेंद्र की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *