बिहार के पहाड़पुर से बंगाल के मुर्शिदाबाद के रास्ते बांग्लादेश मे खपाने की थी तस्करों की योजना
आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर पहुँची जमुतवी एक्सप्रेस के जेनरल डिब्बे मे सफर कर रहे दो व्यक्तियों को गुप्त सुचना के आधार पर धर दबोचा है, जिनके पास से दो काले रंग के बैग मे करीब 300 पीस प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरफ जब्त किया है, जिसकी अनुमानित भारत मे 61, 000 हजार ररुपए आँकी जा रही है,
इस प्रतिबंधित फेंसेडिल की एक बोतल की क़ीमत की अगर हम बात करें तो छुप-छुपाकर तस्कर 155 रुपए प्रति पीस के दर पर बेचते हैं, कभी -कभी तो तस्कर एक बोतल पर अपने ग्राहकों से इसकी क़ीमत 500 रुपए तक वसूल लेते हैं, हम बताते चलें की बांग्लादेश मे भारत मे बनी इन प्रतिबंधित कफ सिरफ की क़ीमत 1000 रुपए से 2000 रुपए तक मिल जाती है,
यही कारण है की इस प्रतिबंधित कफ सिरफ की डिमांड कुछ इस कदर बढ़ा है की इसकी तस्करी भी भारी पैमाने पर होने लगी है, ऐसे ही तस्करी का अंजाम देने के लिए बिहार के पहाड़पुर से जमुतवी एक्सप्रेस से मोहमद मिजारुल और नसरुल शेख प्रतिबंधित कफ सिरफ के इतनी बड़ी खेप लेकर मुर्शिदाबाद के लिए निकले थे, जहाँ से उनको इस कफ सिरफ के खेप को बांग्लादेश भेजना था, पर उनकी योजना पर तब पानी फिर गया जब उनकी योजना की जानकारी आसनसोल जिआरपी को लग गई जिसके बाद गुप्त सुचना के आधार पर जिआरपी ने छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरफ को तस्करों के साथ धर दबोचा, फिलहाल जीआरपी तस्करों के पुरे नेटवर्क को खंगालने के प्रयास मे लगी है, साथ ही इनके तार कहाँ -कहाँ तक फैले हैं उसकी भी जानकारी जिआरपी निकाल रही है
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..
