कांग्रेस MLAभूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप और उजागर करने वाले पत्रकार पर ही केस दर्ज..

कांग्रेस MLAभूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप और उजागर करने वाले पत्रकार पर ही केस दर्ज..

रांची (RANCHI) रिपोर्ट -: (शिवपूजन सिंह ) :सियासत में सत्ता मिली हो तो फिर इसकी हनक और हुकूमत तो दिख ही जाती है. सच्चाई भी यही है कि सियासत इसीलिए ही की भी जाती है. जानता का चुना हुआ नुमाइंदा होना और उसकी आवाज बनना उनकी शगल में होता है. लेकिन हकीकत ये भी है कि आज सांसद, विधायक या किसी भी तरह के जनप्रतिनिधि हो, सभी उस संविधान और कानून के ही दायरे और देन से बनें हैं. इसीलिए इस कानून और संविधान के भी बड़े संरक्षक और रखवाले हैं. क्योंकि ज़ो भी रुतबा, इज्जत और ताकत मिली हैं, उसकी वजह हमारी लोकतान्त्रिक वयवस्था हैं. वैसे सियासत और सियासतदान उस समंदर की लहरों की तरह होते हैं, जहां ख़ामोशी कभी पासरी नहीं रहती बल्कि हरकतें कुछ न कुछ होते रहती हैं.
जल, जंगल और जमीन के प्रदेश झारखण्ड की सियासत और इसके इतिहास में कभी सन्नाटा नहीं रहा. सियासी खींचतान, तोहमते और जोड़-तोड़ का गुणा -भाग चलते रहता हैं. अभी यहां की राजनीतिक बिरादरी में एक़ नया तूफान आया हैं. हेमंत सरकार की सत्ता में शामिल कांग्रेस के सिमडेगा से विधायक भूषण बाड़ा पर एक़ नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा हैं. ज़ो उनके घर में काम करती थी. विधायक पर पोस्को एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कराया गया हैं. सोचिये अगर किसी माननीय पर इस तरह के आरोप लगना ही कितना शर्मनाक और सर झुकाने वाला हैं.
हलांकि ये अभी सिर्फ आरोप ही हैं इसलिए कांग्रेस विधायक इस हरकत के गुनहगार हैं कह देना भी सही नहीं होगा. कोर्ट में साबित होगा कि क्या ये सच में ऐसा हुआ था या फिर किसी को बदनाम करने की नियत से ये सोची -समझी एक़ साजिश रची गई.
इधर भूषण बाडा नें इन तमाम तोहमतों को ही बेबुनियाद और बेतुका बताया हैं. उन्होंने मीडिया में दिए अपने बयान में अपनी पार्टी के लोगों पर आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करना चाहते हैं. सवाल हैं कि कौन से वो लोग हैं कांग्रेस पार्टी में ज़ो सिमडेगा विधायक को बदनाम और बर्बाद करना चाहते हैं? सिमडेगा विधायक के आरोपों से झारखण्ड कांग्रेस को भी तगड़ा झटका लगा हैं क्योंकि ये आरोप बेहद ही खराब और शर्मनाक हैं. जहां तक बात झारखण्ड कांग्रेस की हैं तो यहां पहले से ही आपसी खिचतान और सिर फुटोवल होती रही हैं. कभी मंत्री बनने को लेकर तो कभी आपस में ही एक़ दूसरे पर बात बेबात ब्यानबाजियां करने पर. अक्सर फ़जीहत का नया -नया एपिसोड होता रहता हैं.

हालांकि, बच्ची से दुष्कर्म के आरोप और पोस्को के तहत मामला दर्ज होने से लाजमी हैं कि सिर्फ विधायक भूषण बाड़ा के लिए ही बदनामी नहीं हैं बल्कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कमान वाली झारखण्ड सरकार के लिए भी गले की हड्डी ही हैं.क्योंकि अभी अभी ही आदिवासी युवा नेत्री निशा भगत के आत्महत्या मामले में राज्य सरकार सीबीआई जाँच का आदेश देकर बाहर आई हैं. अब भूषण बाड़ा प्रकरण के आने से मुश्किल में पड़ गई हैं.जिससे पीछा छुड़ाना आसान नहीं होगा.
उधर बीजेपी भी लगातार कांग्रेस और हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर हैं. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी निरंतर इस पर बोल रहें हैं और सरकार से निष्पक्ष जाँच की मांग कर रहें हैं. भाजपा नें तो मुखर होकर जोरदार तरीके से तीखे सवाल -जवाब भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कर रही हैं. साथ ही रांची के धुर्वा थाने का भी घेराव किया.

इस प्रकरण का खुलासा करने वाले भारत मित्र चैनल के पत्रकार अभिषेक भारती पर भी केस दर्ज किया गया है . पीड़ित बच्ची के दादा नें सिमडेगा के पाकड़टाड थाने में दो लोगों पर अग़वा करने, डराने धमकाने और विधायक के खिलाफ दबाव देकर गलत और भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया इस प्राथीमिक के बाद तो इस प्रकरण की आग की लपटे फ़ैलते ही जा रही हैं. सवाल हैं कि पत्रकार पर केस क्यों किया गया? क्या उसने एक़ बच्ची के दर्द और प्रताड़ना की आवाज उठाकर गलत किया या कोई बड़ा जुर्म कर दिया ? सवाल हैं कि आखिर पत्रकार किसी की आवाज और बात नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा? बताया ज़ा रहा हैं कि विधायक भूषण बाड़ा के इशारे पर नाबालिग लड़की के दादा नें केस किया.अगर वाकई ऐसा किया गया तो फिर एक़ माननीय के द्वारा यह हरकत तो फिर यही दर्शायेगी कि दाल में कुछ न कुछ तो काला हैं.

अगर किसी विधायक पर इस तरह के आरोप लगे हैं तो इसका अर्थ ये नहीं हैं कि बिल्कुल सच ही हैं. ये एक़ साजिश या सियासी बदले की भावना भी हो सकती हैं. वैसे कानूनी प्रक्रिया के तहत केस चलने के बाद ही मालूम पड़ेगा कि आखिर सच्चाई क्या थी. अभी तो महज एक़ तोहमत लगी हैं. ऐसे में तो सिमडेगा विधायक को खुलकर सामना करना चाहिए और जाँच में मदद करनी चाहिए. लेकिन यहां तो उल्टा ही दिखता हुआ प्रतित होता हैं. कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा हड़बड़ाए और घबराये हुए लग रहें हैं. मानो वो सचमुच के दोषी ही हो गए हो .उनके चेहरे पर शिकन और तनाव की लकीरें लटकी दिखती हैं.
खैर आगे तो जाँच और न्यायलय में तय होगा. कि कौन सही और कौन गलत हैं. लेकिन दूसरा पहलू यह भी हैं कि अगर ये आरोप सच साबित हो गए तो फिर एक़ जनप्रतिनिधि और माननीय का क्या कद रहेगा? जिन्हें जानता नें बड़े अरमानों से चुनकर झारखण्ड विधानसभा भेजा था.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *