भारत स्वाभिमान पंतजलि के द्वारा निरसा में स्थापना दिवस समारोह मनाया, निकाला गया तिरंगा यात्रा….

धनबाद(DHANBAD): निरसा। भारत स्वाभिमान पंतजलि के द्वारा निरसा में स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरू निरसा गुरुद्वारा परिसर से भारत स्वाभिमान के बैनर तले हाथों में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में लोगो ने पद यात्रा निकाला। कार्यक्रम का समापन निरसा के नयाडांगा काली मंडिर परिसर में संस्कृति कार्यक्रम कर समापन किया गया। कार्यक्रम में तरह तरह के झांकी निकाली गई।

बच्चों ने देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किये। मौके पर निरसा के विधायक अपर्णा सेन गुप्ता और निरसा थाना इंस्पेक्टर सह प्रभारी दिलीप यादव रहे।

स्वाभिमान के संयोजक मंजीत सिंह ने मीडिया से बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि लोग योग करके निरोग रहे। हम सभी देश वासी एक साथ अपने देश के लिए समर्पित रहे। तिरंगा हमारे देश की शान है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य उदघाटन होने वाला है। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक पल रहेगा।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *