बलियापुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनने पर तारा देवी का भव्य स्वागत

बलियापुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनने पर तारा देवी का भव्य स्वागत

धनबाद/बलियापुर: बलियापुर पश्चिमी मंडल में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन मंडल अध्यक्ष सुनील मोदक की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत होने के बाद पहली बार पहुंचीं भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी का कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

बैठक में धनबाद ग्रामीण जिला मंत्री डॉ. निशि महतो भी शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के आयोजन और तिरंगा यात्रा को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी जनसंपर्क और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

(NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *