धनबाद(DHANBAD) बुधवार को धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह मनईटांड पहुंची। जयप्रकाश भगत के स्वर्गीय सुपुत्र अमरदीप भगत उर्फ राहुल के परिजनों से मिली। गत दिनों इंजीनियरिंग छात्र अमरदीप राहुल की किसी ने दामोदरपुर में लाॅ काॅलेज के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनुपमा सिंह शोकाकुल परिवार को ढाढंस बधाया और वरीय आरक्षी अधीक्षक से फोन से अब तक की कार्रवाई की जानकारी लेते हुए जल्द अपराधी पकड़े जाएं की कड़ी शब्दों में मांग की तथा परिवार के साथ हर समय खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इसके अलावा मनईटांड निवासी शोकाकुल परिवार के दो युवक सचिन और करण अपनी दोस्त की मां के संस्कार में गए थे। विगत दिनों दामोदर नदी मोहलबनी घाट पर नहाने के दौरान डूबने से उनकी जान चली गई थी। उक्त परिवार के यहां पहुंचकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें ढाढंस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हमेशा साथ रहने की बात अनुपमा सिंह ने कही। अनुपमा ने कहा कि कहा की ऐसी घटनाएं और ना घटे, इसके लिए नगर निगम टास्क फोर्स का गठन करें। जिसमें प्रशिक्षित तैराक की टीम हो,जो ऐसी घटनाओं पर बचाने का काम करें। शोकाकुल परिवार से मिलने वालों में धनबाद नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, सतपाल सिंह ब्रोका, केंदुआ नगर उपाध्यक्ष अनु पासवान, मनोहर हुसैन, शक्ति कुमार, छोटू कुमार, कारू अंसारी और सप्पू महतो आदि थे।
झरिया आवासीय कार्यालय में अनुपमा सिंह का स्वागत
झरिया आवासीय कार्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की वर्किंग प्रेसिडेंट अनुपमा सिंह स्वागत हुआ। झारखंड की महागठबंधन सरकार
धनबाद की ज्वलंत जाम की समस्या को निजात दिलाने के लिए फ्लाइओवर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने जा रही है। बड़ी संख्या में शिक्षकों को नियुक्ति देने जा रही है यह सरकार जो कहती है वह करती है । झारखंड में गठबंधन सरकार गांव से लेकर शहर तक आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के माध्यम से पहुंचा रही है। फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन ने भी अभिनंदन किया। 51 किलो के फूलों के हार के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर सबों का आभार व्यक्त करते हुए अनुपमा सिंह ने कहा कि मैं सदैव सुख दुख में धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी मिलूंगी। यदि राष्ट्र के लिए आपका दृष्टिकोण हमारे जैसा है तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचारधारा और नीतियो को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि हम मिलकर एक बेहतर भारत को बनाने में हम अपनी अहम भूमिका निर्वहन कर सकें।
आज देश में मोदी सरकार ने संवैधानिक परंपराओं को खत्म करने का काम किया है, क्योंकि संविधान के प्रावधानों को बदला जा रहा है। हम संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। जनता के मुद्दों,चुनौतियां, आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेंगे। फर्टिलाइजर्स वर्कर्स यूनियन के युवाओं महिलाओं ने अनुपमा सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस का दामन थामा।
सभी ने पूरी मेहनत और तत्परता के साथ कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने का भरोसा दिलाया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में दीपक कुमार,नंदकिशोर रजक, निक्की कुमार, सिराज अंसारी,पवन कुमार, राहुल कुमार, सचिन कुमार, प्रदीप यादव,सुशांत कुमार, औरंगजेब अंसारी, विजय कुमार, साजिद अंसारी फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुतुल महतो,संजय राय, समसुददीन खान, रौनक कुमार, विष्णु ,रोहित, उमेश, पवन ,संतोष कुमार साहनी , आदि सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया।
NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …
