रेडियो की आवाज रहे अमीन सयानी का निधन,91 की उम्र में आया हार्ट अटैक,42 साल तक सुपरहिट शो गीतमाला को होस्ट किया…

मुंबई –नमस्कार भाइयों और बहनों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं।” 42 साल तक अपने इस शानदार अंदाज और आवाज से लोगों को रेडियो का दीवाना बनाने वाले अमीन सयानी नहीं रहे।

अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। बेटे रजिल ने बताया कि अमीन सयानी को मंगलवार शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रजिल ने कहा कि पिता का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। अभी कुछ रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा है।
अमीन सयानी ने 1952 से 1994 तक रेडियो शो गीतमाला को होस्ट किया। अमीन सयानी की वजह से इस रेडियो शो को देशभर में लोकप्रियता मिली।

करियर की शुरुआत इंग्लिश ब्रॉडकास्टर के तौर पर की

21 दिसंबर 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन मल्टीलिंगुअल फैमिली से ताल्लुक रखते थे। सयानी ने रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी। उनके भाई हामिद सयानी ने उन्हें यहां इंट्रोड्यूस कराया था। 10 साल तक वे इंग्लिश प्रोग्राम्स का हिस्सा रहे। आजादी के बाद उन्होंने हिंदी की ओर रुख किया। सयानी को असल पहचान दिसंबर 1952 में शुरू हुए रेडियो शो गीतमाला से मिली।

30 मिनट का रेडियो शो, तीन नाम बदले

सयानी का शो बिनाका गीतमाला पहले रेडियो सेलोन पर ब्रॉडकास्ट होता था। ये 30 मिनट का प्रोग्राम था। 1952 में शुरू हुआ ये शो सेंसेशन बन गया। बिनाका गीतमाला से ये सिबाका गीतमाला हुआ और हिट परेड नाम से भी ब्रॉडकास्ट हुआ, लेकिन कभी भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। इसके बाद गीतमाला शो ऑल इंडिया रेडियो और विविध भारती पर ब्रॉडकास्ट हुआ।

सयानी के अंदाज का हर कोई दीवाना

ऐसे बेहतरीन उदघोषक कलाकार को NEWS ANP की और से शत शत नमन*

गीतमाला शो रेडियो पर बुधवार रात 8 बजे ब्रॉडकास्ट होता था। आलम यह था कि हर कोई इस शो का इंतजार करता था। घर, दुकान, बाजार हर जगह लोग सयानी को सुनने के लिए बेकरार रहते थे। फिर गूंजती थी एक आवाज- बहनों और भाइयों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं। और अब इस बरस बिनाका गीतमाला की वार्षिक हिट परेड का सरताज गीत।
इसके बाद बिगुल की आवाज गूंजती और फिर अमीन सयानी कहते, ‘फिल्म सूरज का गाना है ये बहनों और भाइयों। इसे गाया है मोहम्मद रफी ने।’

चार्ट-टॉपिंग हिट्स वाला रेडियो शो गीतमाला दक्षिण एशिया में खूब लोकप्रिय हुआ। सफलता के कारण गीतमाला शो 42 साल तक चला। बाद में 2000-2001 और 2001-2003 में इसके नाम में मामूली बदलाव के साथ इसे फिर से शुरू किया गया।

एक इंटरव्यू में कहा था- चाहता था हर सुनने वाला सोचे उसी से बात कर रहा हूं

गीतमाला के दिनों को याद करते हुए अमीन सयानी ने कहा था, “मैं चाहता था कि हर सुनने वाले को ऐसा लगे कि मैं उससे ही बात कर रहा हूं। और, यही बात उन लोगों पर असर कर गई। इसने आश्चर्यजनक तौर पर रेडियो प्रेजेंटेशन में क्रांति लगा दी। मुझे उम्मीद नहीं थी कि आने वाले दिनों में ये अंदाज लोगों के लिए बेमिसाल हो जाएगा। ये रेडियो सेलॉन के साथ मेरा रोमांस था। वो बहुत ही शानदार समय था।”
अमीन सयानी का अंदाज और आवाज का लोगों पर गहरा असर पड़ा था।

अमिताभ से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था

अपने स्ट्रगल के दिनों में अमिताभ बच्चन मुंबई के रेडियो स्टूडियो में भी ऑडिशन देने पहुंचे थे.kबिना अप्वॉइंटमेंट लिए बिग-बी सयानी से मिलने चले गए। उस वक्त सयानी ने उनसे मिलने से मना कर दिया था। सयानी ने बिना आवाज सुने ही अमिताभ को रिजेक्ट कर दिया था। बाद उन्होंने बिग बी की आवाज सुनी तो कहा था- तुम्हारी आवाज सुनकर लोग डर जाएंगे।

5 हजार रेडियो प्रोग्राम्स में अपनी आवाज दी

एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर अमीन सयानी ने रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 54 हजार से ज्यादा रेडियो प्रोग्राम होस्ट किए और अपनी आवाज दी। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उनका नाम सबसे ज्यादा 19000 जिंगल्स और वॉइस ओवर का रिकॉर्ड है। लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और राजकपूर जैसी हस्तियों के साथ उनके इंटरव्यूज ने भी उनकी फैन फॉलोइंग में बहुत ही ज्यादा इजाफा किया था।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *