भाजपा को लक्ष्य की प्राप्ति दिलाने और मोदी जी के हाथो को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने को तैयार है सभी कार्यकर्ता _ रागिनी सिंह

एनडीए की इस बार जीत इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगी।_ रागिनी सिंह


झरिया/बोरागढ़ : चार फरवरी से ग्यारह फरवरी तक भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान के तहत आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह एक दिवसीय प्रवास को लेकर बोरागढ़ 36 नंबर बूथ पर बूथ अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

जहा सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं नमन कर उन्हे अपनी भावमीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर समर्पण दिवस मनाया। उसके उपरांत बूथ का सत्यापन कर स्थानीय लोगों के बीच जा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा कर उन्हे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा एवं मोदी जी के हाथो को मजबूत करने का आह्वाहन किया वही इस दौरान वहा जगह जगह दीवार लेखन कार्य और कमल का निशान बनाने का कार्य हुआ।

वही श्रीमती रागिनी सिंह 24 घंटे का प्रवास कर विभिन्न बूथों पर जा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हे भाजपा और मोदी जी के हाथो को मजबूत करने को लेकर प्रेरित करेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह श्री संतोष सिंह श्री रामप्रकाश सिंह श्री सुखदेव सिंह श्री इंद्रजीत सिंह श्री अनीत सिंह श्री अनिल सिंह श्री संतोष शर्मा श्री रूपेश कुमार श्री किशोर झा श्री अशोक महतो श्री सुधांशु रावत श्री शंकर कुमार श्री दिलीप कुमार श्री राजकुमार सिंह श्री विष्णु शंकर सिंह श्री सुप्रियो रंजन श्री शंकर लोहार श्री किशोर झा श्री अवनिकांत दुबे श्री महेश सिंह श्री रंजीत राय श्री बृजेश सिंह श्री आशीष रंजन श्री खुशलाल शर्मा श्री सुनील रजक श्री विमल सिंह श्री उमेश प्रसाद श्रीं तरूण राय श्री पारस सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *