सिंदरी, 1 जुलाई: ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईआईईए) के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की सिंदरी शाखा में कर्मचारियों ने झंडोत्तोलन कर संगठन की स्थापना का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
कार्यक्रम में सिंदरी शाखा के एआईआईईए अध्यक्ष कॉमरेड प्रदीप कुमार मरांडी ने संगठन का ध्वज फहराया। इस अवसर पर शाखा सचिव कॉमरेड अर्जुन तिवारी ने अपने संबोधन में वर्ष 1951 में संगठन की स्थापना से लेकर वर्ष 2026 तक एआईआईईए द्वारा कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में सिंदरी एआईआईईए के उपाध्यक्ष कॉमरेड राकेश कुमार सिंह ने सभी उपस्थित कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और संगठन की एकजुटता को आगे भी बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शाखा के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्वेता कुमारी, श्वेता सिंह, संजू कुमारी, पारसनाथ पांडे, श्यामा पद महंता, प्रदीप सरदार, तारा पद सहिस, राजीव कुमार सिन्हा, विकास साव, नीरज कुमार सिंह, गौरव कुमार सिंह, रजनीकांत मिश्रा, सोहन लाल मुखी, संजय सिंह, प्रकाश सिन्हा सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

