रांची: मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन रांची की मेयर रोशनी खलखो ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टोर की संचालिका अनुपमा सिंह और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। नया स्टोर भारतीय परंपरा, हस्तकला और आधुनिक फैशन के मेल के रूप में पेश किया गया है।
पारंपरिक और हस्तनिर्मित साड़ियों का संग्रह
AHA Fashion Store में महिलाओं के लिए पारंपरिक, हस्तनिर्मित और आकर्षक साड़ियों का विशेष संग्रह उपलब्ध कराया गया है। स्टोर में अलग-अलग क्षेत्रों की बुनाई और टेक्सटाइल से जुड़ी साड़ियों को जगह दी गई है।
यहां त्योहारों, विवाह समारोहों और अन्य विशेष अवसरों के लिए पारंपरिक डिजाइनों के साथ आधुनिक पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए विकल्प भी उपलब्ध हैं।
देश के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ा है संग्रह
AHA Fashion में बनारस और असम के करघों, राजस्थान के रंगाई केंद्रों और दक्षिण भारत के बुनाई समूहों से जुड़ी साड़ियों एवं टेक्सटाइल का संग्रह देखने को मिलता है।
स्टोर की टीम सीधे बुनकरों और कारीगरों से उत्पाद खरीदने पर जोर देती है। इसका उद्देश्य कारीगरों को उनकी कला और मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के साथ पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देना है।

महिलाओं को प्रामाणिक हस्तकला से जोड़ने की पहल
AHA Fashion की शुरुआत अनुभवी बैंकर अनुपमा सिंह ने महिलाओं को प्रामाणिक हस्तकला और पारंपरिक साड़ियों से जोड़ने के उद्देश्य से की है। इस पहल में अनामिका सिंह का भी सहयोग रहा है।
देश के विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों की यात्रा के दौरान पारंपरिक वस्त्रों और हस्तशिल्प के प्रति विकसित रुचि को स्टोर के माध्यम से एक नई पहचान देने का प्रयास किया गया है।
भारतीय बुनाई और हस्तशिल्प विरासत को बढ़ावा
AHA Fashion Store का उद्देश्य केवल साड़ियों की बिक्री तक सीमित नहीं है। स्टोर के माध्यम से भारतीय बुनाई और हस्तशिल्प की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
AHA Fashion का संदेश है कि हर साड़ी में भारत की विरासत और हर बुनाई में कारीगर का हुनर मौजूद है। मोरहाबादी में इस स्टोर के शुरू होने से रांचीवासियों को पारंपरिक भारतीय कला और फैशन से जुड़ने का एक नया विकल्प मिला है।

