शादी का प्रलोभन देकर युवती से रेप कर आरोपी फरार, जाँच मे जुटी पुलिस…

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल साऊथ थाना अंतर्गत उषा ग्राम इलाके मे एक मिसिनरी स्कुल के क्वाटर मे रह रही एक युवती के साथ स्कुल के ही हेड सिक्षक के दूर के एक रिस्तेदार प्रसून सिंह नाम के एक युवक ने पहले तो युवती से दोस्ती की फिर उसको अपने प्रेम के जाल मे फंसाया और फिर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई महीनों तक शारीरिक सम्बन्ध बनाया, जब युवती ने प्रसून के ऊपर शादी का दबाव बनाया तब प्रसून ने युवती से शादी करने से साफ इनकार कर दिया,

जिसके बाद से पीड़ित युवती का रो -रोकर बुरा हाल है, बेटी को रोता देख जब उसके पिता ने अपनी बेटी से रोने का कारण पूछा तब पीड़ित युवती ने पूरी घटना अपने पिता को बताई जिसके बाद पीड़ित युवती के पिता अपनी बेटी को लेकर आसनसोल महिला थाना ले गए जहाँ पीड़ित युवती के शिकायत पर आरोपी प्रसून सिंह के ऊपर महिला पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया साथ ही युवती का मेडिकल जाँच के बाद आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए जगह -जगह छापेमारी कर रही है

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *