ABVP Jharkhand: अनुभव शर्मा फिर बने धनबाद ग्रामीण जिला संयोजक, कोडरमा में संपन्न हुआ प्रदेश अभ्यास वर्ग

ABVP Jharkhand: अनुभव शर्मा फिर बने धनबाद ग्रामीण जिला संयोजक, कोडरमा में संपन्न हुआ प्रदेश अभ्यास वर्ग

धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड द्वारा सी.वी. रमन ग्लोबल विश्वविद्यालय, कोडरमा में आयोजित चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 12 जून से 15 जून 2026 तक चले इस अभ्यास वर्ग में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, वैचारिक दिशा, छात्रहित एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन सांगठनिक विस्तार एवं आगामी सत्र की जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल ने अनुभव शर्मा को सत्र 2026-27 के लिए पुनः धनबाद ग्रामीण जिला संयोजक के महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत किया। संगठन ने यह जिम्मेदारी उनके समर्पण, सक्रिय कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता तथा छात्रहित के प्रति निरंतर संघर्ष को देखते हुए सौंपी है। उनके पुनर्नियुक्त होने से धनबाद ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प : अनुभव शर्मानवनियुक्त जिला संयोजक अनुभव शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन पर पुनः विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें राष्ट्रहित और छात्रहित के लिए कार्य करने का जो दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनका संकल्प धनबाद ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक महाविद्यालय और दूरस्थ क्षेत्रों तक परिषद के कार्यों को पहुंचाना है। आने वाले समय में छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए परिषद मजबूती से कार्य करेगी तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाया जाएगा।कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

अनुभव शर्मा को पुनः जिला संयोजक बनाए जाने पर धनबाद, कोडरमा सहित पूरे विभाग के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में परिषद का संगठनात्मक कार्य और अधिक प्रभावी तथा व्यापक होगा।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का एक प्रमुख छात्र संगठन है, जो शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्यों को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *