Abhishek Bharti Arrest: बेटे की गिरफ्तारी के बाद सामने आए पिता, हाथ जोड़कर बोले- मुझे न्यायपालिका पर भरोसा, निष्पक्ष जांच हो

Abhishek Bharti Arrest: बेटे की गिरफ्तारी के बाद सामने आए पिता, हाथ जोड़कर बोले- मुझे न्यायपालिका पर भरोसा, निष्पक्ष जांच हो

रांची/सिमडेगा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता का एक भावुक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह हाथ जोड़कर झारखंड पुलिस और न्यायपालिका से अपने बेटे की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कानून और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और विश्वास है कि उनका बेटा निर्दोष है।

अभिषेक भारती के पिता ने वीडियो में बताया कि उन्हें सिमडेगा पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी मिली। उन्हें फोन पर गिरफ्तारी की सूचना तो दी गयी, लेकिन किस आरोप में गिरफ्तारी हुई है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करने और बेटे की सुरक्षा का ध्यान रखने की मांग की।

‘मुझे पुलिस और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा’

वीडियो में अभिषेक भारती के पिता ने हाथ जोड़कर कहा कि उन्हें झारखंड पुलिस और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उनकी अपील है कि उनके बेटे के साथ किसी तरह की ज्यादती न हो और उसे सुरक्षा दी जाए। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि मेरा बेटा निर्दोष है।” पिता ने यह भी बताया कि उन्होंने मदद के लिए कई मीडिया संस्थानों से संपर्क करने की कोशिश की है।

उन्होंने आशंका जतायी कि इस पूरे मामले के पीछे कुछ विरोधी तत्व हो सकते हैं। हालांकि, इस आशंका के समर्थन में उन्होंने वीडियो में कोई ठोस जानकारी नहीं दी। उन्होंने अंत में फिर अपील की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और उनके बेटे की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

सिमडेगा पुलिस के अनुसार, अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 25/2026 से जुड़ी है। यह प्राथमिकी 13 नवंबर 2026 को दर्ज की गयी थी। पुलिस के मुताबिक, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ एक 14 वर्षीय किशोरी की ओर से लगाए गए कथित दुष्कर्म के आरोप के मामले में किशोरी के दादा ने शिकायत दर्ज करायी थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार अभिषेक भारती और दिलीप तिर्की ने किशोरी का अपहरण किया और विधायक के खिलाफ दबाव

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *