AAP सांसद संजय सिंह का बागी राज्यसभा सदस्यों को संदेश, कहा– इस्तीफा देकर जाएं, सदस्यता होगी खत्म…

AAP सांसद संजय सिंह का बागी राज्यसभा सदस्यों को संदेश, कहा– इस्तीफा देकर जाएं, सदस्यता होगी खत्म…

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी से बगावत करने वाले 7 सांसदों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कहा कि जो नेता जिस दल से चुने गए हैं, अगर उन्हें उससे मतभेद है तो उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए और फिर कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।संजय सिंह ने दावा किया कि संवैधानिक विशेषज्ञों की राय के अनुसार, आम आदमी पार्टी के जिन 7 राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी में जाने का ऐलान किया है, उनकी सदस्यता समाप्त हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों, जिनमें कपिल सिब्बल भी शामिल हैं, से परामर्श लिया गया है।उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर देश के उपराष्ट्रपति को एक याचिका भेजी है। याचिका में अनुरोध किया गया है कि राज्यसभा के सभापति के रूप में वह इन सांसदों की सदस्यता समाप्त करने पर जल्द निर्णय लें।संजय सिंह ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संविधान की भावना का प्रश्न बताते हुए कहा कि दल बदल की राजनीति को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *