जामताड़ा झामुमो कार्यालय परिसर में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक आयोजित की गई।

जामताड़ा इंडिया गठबंधन कल पुरे देश में धरणा देगा और प्रदर्शन करेगा। इसे लेकर जामताड़ा झामुमो कार्यालय परिसर में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने किया।
भी ओ 1

दुमका रोड स्थित जेएमएम कार्यालय में इंडिया गठबंधन के सभी राजनीतिक दलों के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिस्रा ने किया। मौके प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने जानकारी देते हुऐ बताया कि कल पूरे देश में इंडिया गठबंधन के सभी राजनीतिक दलों के द्वारा सामूहिक रूप से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। मौके पर मिश्रा ने कहा कि लोकसभा स्पीकर भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और हमारे सांसदों को निलंबित किया जा रहा है

जिससे पूरे देश के आवाम को आहत पहुंची है। लोक तंत्र कि हत्या हो रही है। आगे कहा की लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन किसी भी हद तक जा सकती है।

वही सीपीएम अध्यक्ष चंडी दास पुरी ने कहा की इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ खड़ा है। और आने वाले चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकेंगे और मोदी को गद्दी से नीचे उतरेंगे, वही जेएमएम जिला उपाध्यक्ष रविंद्रनाथ दुबे ने कहा की हमारे साथ 70 साल की उम्र में मैंने ऐसा कभी नहीं देखा कि 142 सांसदों को कभी निलंबित किया गया हो, जबकि यहां सर्वदलीय पार्टियां हैं

सभी जाति सभी धर्म सभी मजहब के लोग हैं भाजपा सभी को आपस में लड़ा कर अपना शासन चलना चाहती है। इसलिए इंडिया गठबंधन की सभी राजनीतिक दलों के द्वारा कल सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन भाजपा के खिलाफ किया जाएगा। मौके पर अजीत दुबे, बिजय दुबे, डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, नंदकिशोर सिंह, विमल भैया, किशोर रवानी, साकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *