सरस्वती विद्या मंदिर, भूली धनबाद में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना पूरे श्रद्धा एवं भक्ति भाव से की गई..

धनबाद(DHANBAD) सरस्वती विद्या मंदिर, भूली धनबाद में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना पूरे श्रद्धा एवं भक्ति भाव से की गई। माँ सरस्वती की पूजा अर्चना में विद्यालय के भैया-बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। माँ सरस्वती की पूजा पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।

पूजा स्थल को काफी सुंदर तरीके से सजाया गया था। इस दौरान 20 नन्हे बालक-बालिकाओं का अक्षरारंभ संस्कार किया गया। इस संस्कार में बच्चे अपने अभिभावक के साथ माँ सरस्वती के समक्ष पूरे विधि विधान के साथ अपना अक्षरारंभ संस्कार पूरा किया।

इसके बाद पूजन कार्यक्रम में आए काफी संख्या में बच्चे और अभिभावकों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं इस पूजा अर्चना में विद्यालय के सचिव फूल सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्राचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, समिति सदस्य डॉ पूजा, प्रभारी प्रधानाचार्य रंजना सिंह, समिति के अन्य सदस्य और पूरा विद्यालय परिवार पूरे भक्ति भाव के साथ सम्मिलित हुआ।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *